फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli Baba: अधिवक्ता का बाबा को खुला चैलेंज, बोला- ब्लैंक चेक लाया हूं...मेरे बच्चों को ठीक कर दें

Thu, 23 Mar 2023 11:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

करौली आश्रम के बाबा संतोष भदौरिया को एक अधिवक्ता ने खुला चैलेंज किया है। उसने कहा है कि मैं करौली बाबा से कहता हूं कि मेरी सारी संपत्ति ले लें और मेरे बच्चों को ठीक कर दें।
विज्ञापन
करौली बाबा को अधिवक्ता का चैलेंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नोएडा के डॉक्टर से आश्रम में हुई मारपीट के बाद करौली बाबा उर्फ संतोष भदौरिया की चर्चा हर तरफ शुरू हो गई है। रामादेवी से करीब 10 किलोमीटर दूर पतली सड़क पर जाने के बाद संतोष सिंह भदौरिया का साम्राज्य है।

विज्ञापन

तीन दिन पहले तक तो सब ठीक चल रहा था, लेकिन संतोष सिंह भदौरिया की लंका ढहाने के लिए नोएडा के एक डॉक्टर आ गए। डॉक्टर अपने परिवार के साथ आए, तो थे चमत्कार देखने, लेकिन चमत्कार देखने की जिद में डॉक्टर को संतोष सिंह भदौरिया के कनपुरिया गुंडों का सामना करना पड़ गया।
वैदिक पद्धति से इलाज करने का दावा
संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा वैदिक पद्धति से इलाज करने का दावा करते हैं। गुरुवार को जब अमर उजाला की टीम आश्रम पहुंची, तो वहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। बाहर बने हॉल में लगभग एक हजार लोग दिखाई दिए, जो हवन करने के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

वायर रिकॉर्डिंग सिस्टम से करते हैं बात
चंद कदम की दूरी पर आश्रम का मेन गेट है। इसके अंदर बाबा संतोष सिंह भदौरिया का केबिन बना है। इस केबिन में कुछ खास लोगों का ही आना जाना है। बाहर पूरा वायर रिकॉर्डिंग सिस्टम लगा हुआ है। बाबा केबिन के अंदर से ही लोगों की परेशानी सुनते हैं और उनका तुरंत समाधान करते दिखाई दिए।

विदेशों से भी आते हैं बाबा के भक्त
ऑस्ट्रेलिया, नेपाल और गुजरात से आए दंपती ने भी बाबा के प्रति आस्था व्यक्त की। आए हुए लोगों का दावा था कि उनको वैदिक पद्धति के इलाज से आराम मिला है। बताया जा रहा है कि बाबा के आश्रम में हर रोज तीन से चार हजार भक्तों की भीड़ पहुंचती है।

जूही के अधिवक्ता ने बाबा को दिया चैलेंज
गुरुवार को दोपहर आश्रम पहुंचे जूही निवासी अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल ने करौली बाबा को खुला चैलेंज दिया कि वह बाबा के लिए ब्लैंक चेक लाए हैं। उन्होंने कहा है कि बाबा का दावा है कि उनके दरबार में सभी रोगों का इलाज होता है। मैं आपके दावे से पूर्णतया असहमत हूं।

विज्ञापन

मेरी सारी संपत्ति ले लें और मेरे बच्चों को ठीक कर दें
मेरा बेटा श्लोक जायसवाल को बोलने और सुनने में दिक्कत है। इसकी स्पीच थैरिपी चल रहा है। इसके सुनने की शक्ति का इलाज चल रहा है। इसी के साथ की मेरी जुड़वा बेटी स्तुति जायसवाल है, जिसकी आंखों में भैंगापन है। मैं करौली बाबा से कहता हूं कि मेरी सारी संपत्ति ले लें और मेरे बच्चों को ठीक कर दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें