फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बनी देश की पहली ऐसी रिवॉल्वर जो मालिक के इशारों पर चलेगी, ये है खासियत

Thu, 27 Jun 2019 01:37 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृत्रिम बुद्घिमत्ता (एआई) से लैस रिवाल्वर कानपुर स्थित फील्ड गन फैक्ट्री में तैयार हो गई है। यह देश की पहली ऐसी रिवाल्वर है जो सिर्फ मालिक की ही इजाजत पर निकलेगी। इसके सभी परीक्षण पूरे कर लिए गए है। अगस्त माह में यह रिवाॅल्वर आप लोगों के बीच होगी।
विज्ञापन

 
रिवाॅल्वर की ग्रिप पर लगी चिप वाली रिवाॅल्वर के पहले संस्करण को अगस्त में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने अभी इसकी कीमत नही बताई है लेकिन कहा कि कीमत बाजार के अनुरूप तर्कसंगत होगी। .32 बोर वाली इस रिवाॅल्वर में चिप होने से यह पता लग जाएगा कि कितने फायर कब-कब हुए।
 
विज्ञापन

जैसे-जैसे इसकी क्षमता में कमी आएगी इसकी सूचना भी चिप के माध्यम से पता लग जाएगी। यह भी पता चल जाएगा कि अब रिवाॅल्वर को रिपेयरिंग की जरूरत है। उन्होंने बताया कि चिप को ऑनलाइन लिंक भी कर सकते हैं। इससे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोका जा सकता है।

वहीं बताया कि कुछ दिनों पहले बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ कुमार एसएएफ आए थे। इस दौरान उन्होंने इस रिवाॅल्वर के बारे में काफी जानकारी ली थी। उन्होंने इसे जल्द से जल्द बाजार में लाने के लिए कहा था।

सेल्फ प्रोपेल्ड गन का शुरू हुआ परीक्षण
टी-90 टैंक की चेसिस में बैरल लगाकर चलने वाली सेल्फ प्रोपेल्ड गन के लिए निर्माणी ने बैरल तैयार करके आयुध निर्माणी मेडक तेलंगाना को दे दी है। इसके परीक्षण शुरू हो गए हैं। परीक्षणों के बाद संभावना है कि अगले दो से चार साल में इसका भी उत्पादन शुरू हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें