रनियां नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सके। वहीं, मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है।
कानपुर देहात की अकबरपुर तहसील में एक युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला नगर पंचायत रनियां का है, जहां युवक ने अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत रनिया के चिराना पुरवा में राहुल सिंह (30) पुत्र दशरथ सिंह, मूल निवासी ग्राम इटैली थाना रसूलाबाद ने देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि मृतक राहुल अविवाहित था और वो घाटमपुर की एक आटा मिल में काम करता था।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फील्ड यूनिट, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर और कोतवाल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद छानबीन की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने तमंचे से आत्महत्या की तहरीर दी है।