फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : युवक की मौत, दो पर हत्या की रिपोर्ट, पिता ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
भारत सिंह का पुरवा में परिजनों से जानकारी लेते एसपी स्वप्निल ममगाई। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा। भारत सिंह का पुरवा गांव में मंगलवार की रात साथियों संग शराब पीने के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर एसपी स्वनिल ममगोई ने बुधवार को गांव पहुंचकर छानबीन की।
भारत सिंह का पुरवा गांव निवासी नितिन (27) किसान था। मंगलवार रात को गांव के दो साथियों के साथ उसे शराब पीते हुए देखा गया था। इसके कुछ देर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पाकर पिता राजकुमार अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और रात में ही उसे जिला अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टर निशांत पाठक ने परीक्षण के बाद नितिन को मृत घोषित कर दिया। देर रात मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही धर्मेंद्र प्रताप उर्फ गुड्डू व श्रीप्रकाश के साथ पुत्र नितिन सुबह से था। इस दौरान दोनों ने उसे शराब पिलाई।
विज्ञापन

वहीं शाम को दोनों फिर से घर आए और रोकने के बावजूद पुत्र को अपने साथ ले गए। आरोप लगाया कि इसके बाद उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, एसपी स्वनिल ममगोई ने बुधवार को गांव पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें