स्पेशल सीजेएम कोर्ट में हुई सुनवाई
विशेष लोक अभियोजक अम्ब्रीष टंडन ने बताया कि मंगलवार को स्पेशल सीजेएम सुशील कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान डीआरआई की ओर से संतोष तिवारी और अभिषेक कोर्ट पहुंचे और डीआरआई की कार्रवाई की जानकारी दी।
सोना-नगदी छिपाने के लिए बने थे बंकर
बता दें कि पीयूष जैन ने 10-12 साल पहले अपने घर पर बंकर बनवाये थे, ताकि पैसा और गोल्ड छिपा सके। डीआरआई ने फिलहाल पीयूष जैन की जमानत का विरोध किया है। कहा गया है कि अगर पीयूष को जमानत मिलती है, तो यह टैक्स चोरी को बढ़ावा देगा।