फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के तीन भाव, सरकारी 1940 रुपये क्विंटल

विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्र पर धान की होती खरीदारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बेमौसम बारिश के बाद मुश्किलाें में धान की फसल तैयार करने वाले किसानों को अब बेचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। इस समय धान के तीन भाव हैं। मंडी में आढ़ती नगद में 1000 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल खरीद रहे हैं। दो से तीन महीने पैसे का इंतजार करने वालाें को राइस मिलर्स 1200 से 1400 रुपये का भाव दे रहे हैं। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर 1940 रुपये प्रति क्विंटल भाव है। किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर धान रिजेक्ट कर दिया जाता है। इसका फायदा आढ़ती और राइस मिलर्स उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई। ज्यादातर किसानों का धान सरकारी क्रय केंद्र के मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। इससे किसान मंडी में आढ़तियों के पास बिक्री को तवज्जो दे रहे हैं। यह 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल खरीद रहे हैं। मोरैया गांव के घनश्याम ने बताया कि सरकारी केंद्र पर धान रिजेक्ट कर दिया गया। इससे वह आढ़ती के यहां पहुंचे। आढ़ती ने कहा कि धान काला हो गया है। मोलभाव करने पर 1100 रुपये प्रति क्विंटल में सौदा तय हुआ।
वहीं बहादुरपुर्वा के किसान राजू ने बताया कि उन्हें रुपयों की जरूरत है। उनका धान 1200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं राइस मिलर्स 1200 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल भाव दे रहे हैं। आढ़ती ने बताया कि किसान कंबाइन मशीन से काटने के बाद फसल लेकर आ रहे हैं। धान सूखने पर 5 से 8 किलो प्रति क्विंटल वजन कम हो जाता है। इससे किसानों को भाव कम दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें