फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
अवनीश वर्मा के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। लाइनमैन के कहने पर हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इन्होंने शव अमोलर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मुआवजे और कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में पुलिस के समझाने और तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर दो घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के भवनियापुर निवासी विश्वनाथ का बेटा अवनीश वर्मा(19) बिजली मिस्त्री था। इसकी जानकारी विद्युत उपकेंद्र विचपुरवा में ठेके पर तैनात लाइनमैन अनुज को थी। वह अक्सर अवनीश को लाइन ठीक करने के लिए भेज दिया करता था। मंगलवार सुबह अनुज को ऊंचा के निकट हाईटेंशन लाइन का तार टूटने की सूचना मिली। अनुज ने उपकेंद्र से शटडाउन लेकर अवनीश को तार जोड़ने के लिए भेज दिया। पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय आपूर्ति चालू हो गई। करंट से वह नीचे गिर गया। मौके पर मौत हो गई। इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इन्होंने केंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। अवनीश के परिजनों को सूचना दी गई। इस पर परिजन और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव को गुरसहायगंज-अमोलर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही शट डाउन के बावजूद लाइन चालू करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के कड़े रुख से सफलता नहीं मिली। बाद में मृतक के पिता विश्वनाथ की तहरीर पर गांव के लाइनमैन अनुज कुमार, पलटेपुरवा निवासी सनोज यादव, थाना तालग्राम के ढिपारा निवासी हिमांशु यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें