फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफ सीजन में मक्का के दाम 17 सौ के पार पहुंचे

विज्ञापन
मंडी समिति में बिक्री के लिए ट्राली से लाया गया मक्का। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। ऑफ सीजन में मक्का के दाम ने रफ्तार पकड़ ली है। यह 13 से 15 सौ के बाद अब 17 सौ रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गए हैं। मक्का रोककर रखने वाले किसानों को दो सौ रुपये प्रति क्विंटल का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में गर्मी के मौसम में मक्का ज्यादा होती है। इस बार कोरोना के चलते कम क्षेत्रफल में मक्का बोया गया। इसके पीछे किसानों को बीते वर्ष की तरह घाटे का डर था। इसी से किसानों ने मक्का को छोड़ मूंगफली या अन्य फसलें बोई थीं। इस बार बेहतर पैदावार हुई। दाम भी ठीक मिल रहे हैं। कटाई के दौरान भाव 13 सौ रुपये प्रति क्विंटल रहे। इससे ज्यादातर किसानों ने मक्का नहीं बेचा। 14 सौ रुपये प्रति क्विंटल का भाव खुलने पर किसान मंडी में मक्का लेकर पहुंचने लगे। स्टाक कम होने पर भाव उछलता गया। मंडी में मक्का 17 सौ से 1760 रुपये में प्रति क्विंटल बिक रहा है।
इस दिनों 100 से 200 ट्राली मक्का नियमित मंडी में पहुंच रहा है। नेरा गांव के रामशंकर का कहना है कि वह मक्का को घर में रोके रहे। अब भाव उछला तो मंडी लाए हैं। इस दौरान 1740 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक्री हुई। इसी तरह अन्य किसानों को भी लाभ हो रहा है। पहले बेच चुके किसान पछता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें