हॉकी खिलाड़ी को पुरस्कृत करते क्रीड़ाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। स्पोर्ट्स स्टेडियम हरिभानपुर में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीवी इंटर कालेज की टीम ने एक गोल से सेंट पॉल स्कूल की टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया।
रविवार को खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। सेंट पॉल छिबरामऊ, सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी छिबराम, सेंटर मारिया छिबरामऊ, पीवी इंटर कालेज प्रेमपुर, एसएसए एजूकेशन सरदापुर (जूनियर), एमएस एजूकेशन सरदापुर (सीनियर) व हरिभानपुर गांव की टीम ने भाग लिया। फाइनल मैच पीवी इंटर कालेज व सेंट पॉल के बीच हुआ। इसमें पीवी इंटर कालेज ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी चैंपियन आरती यादव, रजतेंद्र यादव, कुलदीप सिंह, अभिषेक शुक्ला, रेहान अली, जिशान अली ने रेफरी की भूमिका अदा की। अंतर्राष्ट्रीय लॉन बाल प्लेयर मनू पाल व क्र्रीड़ाधिकारी योगेंद्र पाल ने विजेता व उप विजेता टीम समेत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
स्टेडियम में मौजूद विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU