फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में विवाहिता की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते कोतवाल टीपी वर्मा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। मंदिर से दर्शन कर लौटते समय बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। इससे विवाहिता सहित दो लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के गांव नवादा निवासी गजराज सिंह की पुत्री संध्या (25) भतीजे अनिरुद्ध के साथ रामाश्रम मंदिर में पूजा, अर्चना करने गई थीं। लौटते समय रामाश्रम के निकट गुरसहायगंज की ओर से जा रहे बाइक सवार ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान अनिरुद्ध की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में अनिरुद्ध और संध्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संध्या को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां कुछ देर में मौत हो गई। अनिरुद्ध का इलाज कराया जा रहा है। मृतका के पिता ने बताया कि जून महीने में पुत्री का विवाह ऊगरपुर (फर्रुखाबाद ) के शिवनंदन के साथ किया था। बेटी तीन माह की गर्भवती है।
कोतवाल टीवी वर्मा और हलका के दरोगा राम मनोज द्विवेदी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक में टक्कर मारने वाले आस मोहम्मद निवासी अकबरपुर दामोदर, थाना शमसाबाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि वह गांवों में बाइक से फेरी करता है। सामान बेचकर गांव जा रहा था। सामने की बाइक से टक्कर हो गई। उसे भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें