फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके सामने हुई मारपीट उन्होंने झाडा जिम्मेदारी से पल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विकास कार्यों की जांच के दौरान टीम के सामने शिकायतकर्ता को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद भी जांच टीम ने मामले में कार्रवाई करने की बजाय जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया। अब पुलिस ने विवेचना में जांच टीम को भी शामिल करने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

ग्राम सराय गूजरमल निवासी नरेंश चंद्र ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की शिकायत डीएम राकेश कुमार मिश्र से की थी। बताया गया कि डीएम के निर्देश पर 22 सितंबर को एडीओ पंचायत यशकरन सिंह व पंचायत सचिव अनुराधा जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुला लिया गया था।
यहीं पर प्रधान अंकित उर्फ रवी कोरी ने अपनी भाई दीपक व रवींद्र के साथ मिलकर नरेश की बेरहमी के साथ पिटाई कर दी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच में एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव को भी शामिल किया जाएगा, क्योंकि घटना के समय वह वहां पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें