फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे ने हरियाणा में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ/चपुन्ना। हरियाणा में आयोजित यूथ स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियन में नगला धरमाई गांव के किसान के बेटे ने दो सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर इलाके का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

यूथ स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियन प्रतियोगिता में 27 से 30 अगस्त तक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में यूपी समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, बिहार, कर्नाटक व राजस्थान सहित दस राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स अकादमी एटा के कोच अक्षय यादव के संरक्षण में ग्राम सभा बौसिया के मजरा नगला धरमाई निवासी किसान पुलंदर सिंह यादव के पुत्र कमलदीप यादव उर्फ वीसी ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए कमलदीप ने दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। गांव वापस आने पर लोगों ने कमलदीप का फूलमालाओं से स्वागत किया।
निशानेबाजी में भी गोल्ड पर निशाना
फर्रुखाबाद में संचालित अभिमन्यु स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में इलाके के खजुरागढ़ गांव के रामू कठेरिया व भौंराजपुर गांव के सुधांशु चतुर्वेदी व राहुल कुमार ने प्रतिभाग किया। कोच अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में सुधांशु ने दो गोल्ड व एक सिल्वर, रामू कठेरिया ने दो गोल्ड व एक कांस्य, राहुल कुमार ने एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल हासिल किया। इससे पहले तीनों खिलाड़ी बुलंदशहर, इटावा, नोएडा, जयपुर व उत्तराखंड में भी अपनी निशानेबाजी का दम दिखा चुके हैं।

विजेता खिलाड़ियों के साथ कमलदीप यादव (नीली बनियान में)। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें