फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। मौसम में आए बदलाव से नगर व आसपास के गांवों में बुखार के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को बुखार से एक महिला की मौत से लोगों में दहशत है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमे ने अभी तक बीमारी से निपटने के लिए पहल नहीं की है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

इलाके के राजापुर गांव निवासी साजिद की पत्नी खातून बेगम (60) करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। वे निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहीं थी। सोमवार को खातून बेगम की मौत हो गई। वहीं नगर व आसपास के गांवों में बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। इससे निजी चिकित्सकों के साथ पैथोलॉजी लैबों पर मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। पीड़ितों का आरोप है कि बुखार से प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें