फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में आशा ने कराई गर्भवती महिला की डिलीवरी

विज्ञापन
एंबुलेंस ईएमटी तेज सिंह की गोद में मासूम। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रसव पीड़ा तेज होने पर आशा ने एंबुलेंस में गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई। एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा और बच्चा को सुरक्षित हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर दोनों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा विशुनगढ़ निवासी रोशन बेगम पत्नी खुर्शीद को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गांव की आशा राधा देवी ने एंबुलेंस को बुलवा लिया। परिजनों के साथ गर्भवती महिला को लेकर सीएचसी जा रहे थे। असातलाबाद गांव से पहले प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी तेज सिंह व पायलट दुर्गा प्रसाद ने एंबुलेंस को सड़क के किनारे रोक दिया। आशा राधा देवी ने महिला की सास के साथ मिलकर डिलीवरी कराई। प्रसूता ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों को दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा कर भर्ती कराया। कई घंटे इलाज के बाद हालत में सुधार होने के बाद जच्चा और बच्चा को घर भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें