ganpati bappa morya coming early next year
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। कस्बा तालग्राम मोहल्ला गिरी कुआं में चल रहे गणेश उत्सव का रविवार को समापन हो गया। भक्तों ने गणेश विसर्जन शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते, गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी आना के जयकारे लगाते निकाली गई।
सुबह गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इसके बाद प्रतिमा को ट्रैक्टर ट्राली पर रख कर कस्बा भ्रमण कराया गया। इस बीच रंग गुलाल भी लगाया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ युवा भक्तों की टोली डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे।
कस्बा भ्रमण के बाद प्रतिमा को पतित पावनी गंगा घाट चियासर में विसर्जन किया गया। इस मौके पर सोनू सैनी, सत्यम शर्मा, आकाश, सैनी, रानू शर्मा, राजेश शर्मा, रामजी मिश्रा, मुकेश शर्मा, राजू सैनी, राजा सिंह, अनमोल मिश्रा, मौजूद रहे।