Abducted girl rescued, accused arrested
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। अगवा की गई युवती को पुलिस ने कस्बा स्थित एक मकान से सकुशल छुड़ा लिया गया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया।
कस्बे 22 वर्षीय युवती 12 सितंबर को नुमाइश देखने जा रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी रुखसार ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी रुखसार ने कस्बा स्थित एक मकान में युवती को कैद कर जबरन शादी का दबाव बनाने लगा।
रविवार को उप निरीक्षक पंकज यादव ने दबिश देकर युवती को सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस टीम को देखकर भाग रहे रुखसार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रुखसार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।