गुरसहायगंज। कस्बे के रेलवे रोड स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष के कार्यालय पर उनके जेठ ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया और तमंचा लहराते हुए उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और इसके बाद हमलावर फरार हो गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी ने घटना की छानबीन की लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
कस्बा के रेलवे रोड निवासी पूर्व पालिका अध्यक्ष राधा गुप्ता का आवास है जिसमें नीचे उनका कार्यालय है। मंगलवार की दोपहर उनके पति इंद्र कुमार गुप्ता कई लोगों के साथ वहां बैठे बात कर रहे थे। इंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान बड़े भाई संतोष कुमार वहां आए और बिना वजह गालीगलौज करने लगे। मना किया तो कार्यालय पर पथराव कर दिया। इससे कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे दरवाजे का शीशा टूट गया। आरोप है कि इस दौरान संतोष ने तमंचा लहराते हुए गालीगलौज की और इंद्र कुमार गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर कस्बा चौकी प्रभारी अरुण कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इंदु कुमार ने बताया कि मामले से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। साथ ही अगर घटना का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।
दमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।