सौरिख। इलाके के वीरपुर गांव में एक माह पहले पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में ईंट पत्थर चलने से कई लोग घायल हुए थे, जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके चलते दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। एक पक्ष ने दूसरे पर फसल काटने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में 21 मार्च को पानी निकालने के लिए दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने से नौ लोग घायल हुए थे। 30 अप्रैल को एक घायल राम शंकर की मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। गुरुवार को राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर है। इसमें दूसरे पक्ष पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल न काटने देने का आरोप लगाया है।