फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल कारोबारी को दूर से लाकर अस्पताल छोड़ा, मौत

विज्ञापन
कारोबारी मोहम्मद नसीम की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तेज रफ्तार लोडर ने मोपेड सवार शू कारोबारी को टक्कर मार दी। हादसे से उत्तेजित ग्रामीणों ने लोडर चालक को पीट दिया। चालक घायल को जिला अस्पताल के गेट पर छोड़कर चल गया। चालक की इस लापरवाही से कारोबारी का उपचार देर से शुरू हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर के सचेंडी कस्बा के गौसिया नगर निवासी मोहम्मद नसीम (50) मोपेड से दुकानदारों को जूता सप्लाई करते थे। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के गोलियांपुर्वा नानामऊ के पास मोपेड सवार मोहम्मद नसीम को लोडर ने टक्कर मार दी। स्थानीय ग्रामीणों ने लोडर सवार को पीट दिया। चालक घायल को अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहते हुए लोडर से बिल्हौर के सीएचसी में भर्ती न कराकर करीब 45 किलोमीटर दूर लाकर कन्नौज जिला अस्पताल के गेट पर छोड़कर भाग निकला।
स्वास्थ्यकर्मियों ने करीब दो बजे घायल मोहम्मद नसीम को देखकर अस्पताल में भर्ती कराया। उनके सिर से काफी खून निकल चुका था। शाम करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे अल्लाह दीन और शौकिन ने लोडर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे को बताया कि अगर चालक नजदीक के अस्पताल में घायल पिता को भर्ती करा देता तो उनकी जान बच सकती थी। मुकदमा बिल्हौर पुलिस ही दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें