फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर में घुसी कार, व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार से नोएडा जाते समय आगे चल रहे डंपर में कार घुसने से व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज थाना धूमनगंज के राजरुपुर गांव निवासी प्रिंस श्रीवास्तव (42) बिहार के वैशाली के जहांगीरपुर निवासी अक्षय कुमार और नोएडा निवासी अनुज के साथ बिहार से नोएडा जा रहे थे।
जैसे ही किलोमीटर 152 पर पहुंचे, तभी आगे चल रहे डंपर में कार घुस गई। इस डंपर को ग्राम बिमतामऊ थाना बिधूना जनपद औरैया निवासी इंद्रजीत चला रहे थे। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मी व पुलिस ने घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया। उपचार के दौरान प्रिंस श्रीवास्तव की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक नोएडा में रहकर इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करता था। हादसे की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी निधि श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें