फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, मोबाइल भी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के भीकमपुर सहनी गांव में एसडीओ के आदेश पर कटिया चेक करने पहुंचे लाइनमैन को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर पीट दिया। मोबाइल भी छीन लिया। लाइनमैन ने दो ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है। बिजली कर्मियों मे आक्रोश है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कस्बा निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन है। गुरुवार को एसडीओ सिकंदरपुर के निर्देश पर बेहटा चौकी के गांव भीकमपुर सहनी में कटिया चेक करने गए थे। गांव के किसान दिवारीलाल पर एक लाख बाहर हजार रुपये बकाया होने पर पहले ही नलकूप कनेक्शन कटा था। जांच के दौरान गांव के दो युवक किसान की बिना मर्जी के कटिया डाल कर नलकूप चलाते मिले। मना करने पर दोनों युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। दौड़ा दौड़ाकर पीटा जिससे कपडे़ फट गए और चोटें आईं। मोबाइल भी छीन लिया। एसडीओ अगस्त मौर्य ने बताया कि लाइनमैन से मारपीट हुई है। पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उप निरीक्षक राजेश प्रतापसिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लाइनमैनों ने दी काम बंद करने की धमकी
साथी की पिटाई से आक्रोशित लाइनमैनों ने जल्द रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। अगर कार्रवाई न हुई तो काम बंद कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें