आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दवा लेकर लखनऊ से लौट रहे पौत्र और दादी की मौत हो गई। कोतवाली छिबरामऊ के हाथिन गांव निवासी सागर सिंह (19) पुत्र समर सिंह अपनी दादी शांती देवी (62) को लखनऊ से दवा दिला कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
थाना तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर में टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और यूपीडा गस्ती दल मौके पर पहुंचा। एबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।