फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की पंचायत में मारी प्रधान के पति को गोली, बेटे ने पांच लोगों को किया नामजद

विज्ञापन
रामसरन की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जलालपुर अमरा ग्राम पंचायत की प्रधान के पति रामसरन की हत्या को लेकर गांव में अभी भी तनाव का माहौल है। 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। बेटे ने हीरापुरवा गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की जांच में आया है कि प्रेम प्रसंग की पंचायत कराने के दौरान प्रधान पति की गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

जलालपुर अमरा ग्राम पंचायत में इस बार रामसरन(45) की पत्नी रामश्री प्रधान हैं। यह लोग हीरापुरवा गांव में रहते हैं। इनके मकान जलालपुर अमरा और विशुनपुर टीला में भी हैं। इसके पहले रामसरन खुद ग्राम प्रधान थे। बेटे दीपक कुमार ने बताया कि रविवार की रात हीरापुरवा गांव के संतराम के घर पर पंचायत बुलाई गई थी। एक पक्ष के राहुल का कई बार फोन आने पर पिता समझौता कराने पहुंचे थे। बाद में पता चला कि वहां किसी ने पिता को गोली मार दी। पिता संतराम के घर पर अक्सर बैठक के लिए जाया करते थे। दोनों दोस्त थे। बेटे ने श्याम बिहारी, हेमचंद्र, बबलू, राहुल व टिकरी के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। भतीजे सुधीर व रामसेवक ने बताया कि चाचा को श्याम बिहारी व राहुल ने बार-बार फोन कर पंचायत में पहुंचने के लिए कहा था। यहां फैसले की बजाय समझौता कराने की कोशिश पर गोली मार दी गई।
वहीं एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि प्रधान पति को प्रेम प्रसंग के मामले में पंचायत करने के लिए बुलाया गया था। समझौते की बात के दौरान गोली मार दी गई। सीओ के निर्देशन में टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगा दी गई हैं। पकड़े जाने पर पूरी स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

तमंचे से करीब से मारी गई गोली
रामसरन को तमंचे से करीब से गोली मारी गई थी। सूत्रों के मुुताबिक पोस्टमार्टम में बायीं पसली से घुसी गोली खाने की थैली और हृदय को फाड़ते हुए बाहर निकल गई। गोली 315 बोर की रही। घाव की स्थिति को देखते हुए नजदीक से गोली मारने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक रामसरन के बैठने की जगह के पास टटिया थी। अनुमान है किसी ने टटिया के पीछे से छिपकर गोली चलाकर हत्या कर दी।
तीन को उठाया, हो रही पूछताछ
प्रधान पति को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को उठाया है। इनसे पुलिस पूछताछ कर घटना की मूल वजह और प्रेम प्रसंग का पूरा मामला जानने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि टीमें गिरफ्तारी के लिए लगी हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गांव में माहौल पर निगरानी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें