तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। टक्कर लगते ही हेलमेट दूर जा गिरा।
गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज निवासी प्रदीप कुमार (26) गुरुवार को दोपहर अपने छोटे भाई सुमित (22) के साथ बाइक से सौरिख से घर लौ रहे थे। एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर अंडरपास के पास कंटेनर की टक्कर से दोनों घायल हो
गए। चालक कंटेनर समेत मौके से भाग गया। यूपी 112 डायल के विशाल दुबे ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उनकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।