फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया (तिर्वा)। रामपुर गांव में गुरुवार को दोपहर एक किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी रंजीत सिंह (55) अपनी पत्नी आशा व पुत्र सुखवीर, सत्यवीर, धर्मवीर के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर रंजीत अपने दरवाजे पर बैठा था। किसी बात से नाराज होकर घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया। घर वालों ने समझा कि बंदूक की सफाई करने ले गया है। इसी बीच उसने खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दरवाजे पर लहूलुहान में शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास पड़ी लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से वजह जानने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर रंजीत की पत्नी आशा ने बताया कि वह गांव के ही एक घर में बैठी थी। सुबह पति ने गांजा पीया था, बाद में शराब पीकर घर आए। बंदूक लेकर कुछ कर रहे थे, बेटी राखी ने मना किया लेकिन नहीं माने। बाद में पता चला कि खुद गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें