फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: देर रात कन्नौज पहुंची मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, दोपहर से इंतजार कर रहे लोग हुए मायूस

Sat, 13 Nov 2021 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज पहुंची मां अन्नापूर्णा की मूर्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के लिए निकली माता अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा शुक्रवार रात मैनपुरी की ओर से छिबरामऊ में दाखिल हुई।  पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मां अन्नपूर्णा की यात्रा का स्वागत करने को सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिलाएं इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


पर, यात्रा जब पीपल चौराहे पर पहुंची तो वहां नहीं रुकी। इससे लोग मायूस हो गए। चेयरमैन राजीव दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा का स्वागत करने को दोपहर 1 बजे से खड़े थे। डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी प्रशांत वर्मा भारी पुलिस बल के साथ पीपल चौराहे पर मौजूद रहे।

यात्रा के न रुकने पर चेयरमैन राजीव दुबे ने रोष व्यक्त किया। इसके लिए यात्रा संचालक को दोषी ठहराया। उन्होंने बताया की महिलाओं व बच्चों के साथ सभी लोग मौजूद थे लेकिन सभी को निराशा हुई। बाद में सभी लोगो ने भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


इस दौरान समाज सेवी शोभा दुबे, विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजक मातृ शक्ति सन्ध्या त्रिपाठी, संजय भदौरिया, जवाहर वर्मा, विजय चौहान, ओमप्रकाश शुक्ला, बबिता सिंह, उषा उपाध्याय, शालिनी चौहान, दीप माला दुबे, राकेश तिवारी, राजू दुबे, प्रतीक त्रिपाठी पंकज शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें