फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा कार्य करने वाली 75 महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र देतीं छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि नारी के सम्मान, स्वावलंबन, सुरक्षा एवं गरिमा बढ़ने से प्रदेश को नई पहचान मिली है। आधी आबादी को छोड़कर कोई देश सशक्त नहीं हो सकता। वहीं महिलाएं सशक्त होने के बाद भी संस्कार कतई न भूलें। इसी कड़ी में स्वीप योजना के अंतर्गत आयोजित रंगोली और राखी प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के विभिन्न विकास खंडों से आए लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ कलक्ट्रेट सभागार में दीप जलाकर किया गया। शुभारंभ मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख पात्र बालिकाओं को अनुदान राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण करने से हुआ। इसका सजीव प्रसारण दिखाया गया। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाएं अपने आप को सशक्त महसूस कर रही हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य की 15, पंचायतीराज से पांच, नगर पालिका से पांच, स्वयं सहायता समूह से 10, शिक्षा क्षेत्र से 15, आईसीडीएस से पांच, क्रीड़ा से दो, कृषि से तीन और पुलिस से 15 सहित 75 महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान पत्र, मास्क, राखी देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरुकता के लिए सभी विकास खंडों से आए बच्चों के बीच रंगोली और राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राखी प्रतियोगिता में तालग्राम, छिबरामऊ और गुगरापुर, रंगोली प्रतियोगिता में कन्नौज, उमर्दा, जलालाबाद प्रथम , द्वितीय व तृतीय घोषित किए गए। प्रतिभाग करने वालों को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत,मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, डिप्टी कलक्टर गरिमा सिंह, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, आमंत्रित महिला शक्ति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें