फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद के बस स्टैंड के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है। उसकी शिनाख्त महोबा निवासी सत्यप्रकाश (28) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सत्यप्रकाश दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता था। बुधवार की देर-रात वह झांसी पहुंचा। यहां से उसे महोबा जाना था लेकिन, सुबह अचानक उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर सिर्फ एक शर्ट मिली है। आसपास रहने वालों ने बताया कि बस से उतरने के बाद सत्यप्रकाश आग तापने मंडी की ओर गया था। उसके बाद भोर में उसका शव मिला। ठंड लगने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। नवाबाद पुलिस के मुताबिक युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें