फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी रोकने को कंट्रोल रूम सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने निर्देश दिए कि उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक की शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम में खाद की कालाबाजारी की सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन में उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि निदेशक ने कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों और निजी बिक्री केंद्रों के माध्यम से किसानों को सुगमतापूर्वक खाद की उपलब्धता के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी कनिष्ठ सहायक कैलाश सिंह को बनाया गया है।
यदि कोई समस्या आ रही है तो किसान टेलीफोन नंबर 0510-2330113 और मोबाइल नंबर 6386903083 पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक और अवकाश के दिनों को छोड़कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें