फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ी करने के लिए चुकानी होगी पेड़ों की कीमत

विज्ञापन
tree cut in jhansi lalitpur highway
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर रोड को चौड़ा कर फोरलेन बनाने के लिए इस पर लगे पेड़ों की कीमत चुकानी होगी। वन विभाग की ओर से वृक्षों की कटान के एवज में एक करोड़ साठ लाख रुपये के मुआवजे की मांग की गई है। धनराशि की मांग करते हुए ये रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

फोरलेन हाईवे से जोड़ने वाली महानगर के भीतर की सभी सड़के चौड़ी हो गईं हैं, लेकिन ललितपुर रोड में कोई बदलाव नहीं आया है। बल्कि, इसकी हालत दिनों दिन खस्ता होती जा रही है। ये सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इतना ही नहीं, स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से यहां शाम से ही अंधेरा पसर जाता है। जबकि, इस सड़क पर भारी व हल्के वाहनों का दिन भर दबाव बना रहता है। इस कमी को पूरा करने के लिए तीन साल पहले इस सड़क को फोरलेन बनाने की योजना तैयार की गई थी। टेंडर प्रक्रिया भी कर ली गई थी। लेकिन, सेना और वन विभाग की अनापत्ति न मिलने की वजह से मौके पर काम शुरू नहीं हो पाया था।
जेल चौराहे से शुरू होने वाली इस सड़क के इर्दगिर्द तीन किलोमीटर तक सेना की भूमि है, जबकि इससे आगे ग्यारहवें किलोमीटर तक दोनों ओर वन विभाग के वृक्ष लगे हुए हैं। हालांकि, अब वन विभाग की ओर से सड़क निर्माण पर सहमति जता दी गई है, लेकिन वृक्षों की कटान का एक करोड़ साठ लाख रुपये मुआवजा मांगा है। ऐसे में ये मामला शासन को संदर्भित करते हुए धनराशि की मांग की गई है। वन विभाग को भुगतान की हरी झंडी मिलने के बाद तीन से 11 किमी तक सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन किलोमीटर तक होगा संयुक्त सर्वे
झांसी। ललितपुर रोड का जीरो प्वाइंट जेल चौराहे से शुरू होता है। यहां से शुरू होकर तीन किलोमीटर की सड़क हंसारी में पूरी होती है। जीरो से तीन किलोमीटर की सड़क के दोनों ओर सेना की भूमि है। इस भूमि पर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ करने के लिए सेना और पीडब्लूडी की टीम संयुक्त सर्वे करेगी। सेना की ओर से अनापत्ति न मिलने पर इस सड़क को फोरलेन नहीं बनाया जाएगा, बल्कि दोनों ओर की पट्टी चौड़ी कर बीच में डिवाइडर बना दिया जाएगा।
ललितपुर रोड का मामला महानगर की अन्य सड़कों के अलग है। इस सड़क के दोनों ओर सेना और वन विभाग की जमीन है। दोनों महकमों से सहमति बनाई जा रही है। जल्द ही सड़क के चौड़ीकरण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें