झांसी देहात में खेतों में हुई ओलावृष्टि।
- फोटो : DEHAT
झांसी। शुक्रवार को झांसी व ललितपुर के कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की गेहूं, मटर, चना, सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है।
शुक्रवार को अचानक काले बादल छा गए। किसान अपनी कटी फसलें उठा पाते उससे पहले ही ओलावृष्टि और बारिश शुरू हो गई। इससे मटर की फसल भीग गई। तेज हवा चलने से सरसों और गेहूं की फसल भी बिछ गई। झांसी के गरौठा, मऊरानीपुर, खिलारा आदि क्षेत्रों में करीब 20 मिनट तक ओले गिरे।
उधर, ललितपुर के मड़ावरा, महरौनी क्षेत्र के गांवों में बारिश के साथ गिरे ओलों से रबी की फसल को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। वहीं, दलहनी फसलों को भी नुकसान हुआ है।