फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल दंपती ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर के जखौरा थाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में घायल दंपती में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी चार साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। मंदिर जाते समय बाइक में डंपर के टक्कर मारने से यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन

जखौरा के ग्राम मोड़कला निवासी प्रभुदयाल के पुत्र सुनील कुमार (27) खेती-किसानी करते थे। बीच में वो परिवार की गुजर-बसर के लिए मजदूरी भी कर लिया करते थे। मंगलवार की सुबह तकरीबन 11 बजे वे अपनी पत्नी रूपदेवी और चार साल की बेटी कनक के साथ बाइक से मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दरम्यान हाईवे पर पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और तेज रफ्तार से भाग गया। इस दुर्घटना में बेटी कनक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार की रात तकरीबन आठ बजे पहले पति ने और उसके एक घंटे बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। गांव में एक साथ दो शव पहुंचने से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें