फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर गंदी बात करने वाले युवक से परेशान युवती ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में युवक से परेशान एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने युवक को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। लिखा है कि युवक फोन पर गंदी बातें कर उसे परेशान करता था और धमकाता था। पुलिस मामले की पड़ताल मेें जुटी हुई है।
विज्ञापन

नगरा के प्रतापपुरा निवासी स्वर्गीय अलख सिंह की पुत्री आरती (24) ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय घर में उसकी मां दूसरे कमरे में सो रही थी। शाम तकरीबन सात बजे मां ने बेटी को फंदे पर लटका देखा तो उनकी सूचना पाकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी लोग आननफानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज भागे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव लेने के इंतजार में खड़े युवती के भाई अमित सिंह परिहार ने बताया कि घर में आरती का छोड़ा हुआ सुसाइड नोट मिला है। प्रेमनगर थाने को संबोधित इस सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि कुछ दिन पहले वो एक काम से नगर निगम गई थी, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने उसका नंबर ले लिया था। मोबाइल पर वो गलत बातें करने लगा। युवक लगातार परेशान करता रहा और धमकाने लगा। ये बात घर में नहीं बताई। युवती ने सुसाइड नोट में पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामले में प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि थाना पुलिस को परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। मेडिकल चौकी से आए मेमो से उन्हें पता लगा। घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें