फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची पहुंच वालों के गिरेबां तक नहीं पहुंच रहे पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मुकदमा दर्ज होने के दो दिन बाद भी पुलिस नामजद 28 आरोपियों में से सिर्फ पांच को ही पकड़ पाई है। घटना के आरोपी सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष व अन्य ऊंची पहुंच वालों की गिरेबां तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। बड़े लोगों पर हाथ डालने से पुलिस बचती नजर आ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को ललितपुर में एक किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ के अलावा सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष समेत 28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। रिश्ते-नाते और मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के पिता समेत पांच आरोपियों को ही पुलिस अब तक गिरफ्तार कर पाई है। जबकि, पुलिस शुरुआत से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें देने का दावा करती आ रही है। लेकिन, पुलिस के ये दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं। सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष व अन्य ऊंची पहुंच वाले घटना के आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। ये हालत तब है जबकि महिला सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पर है। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए थानों में अलग से हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। बावजूद, जिला पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में कोताही बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें