बड़ा गांव के द्वारा बाईपास के पास बांदा से लौट रही बरातियों से भरी एक मिनी बस पलट गई। उसमें सवार 11 बराती घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
शिवपुरी के लुकबासा गांव निवासी संदीप भदौरिया की रविवार को शादी थी। बरात बांदा गई थी। शादी के बाद सोमवार को सभी गांव लौट रहे थे। दिगारा बाइपास के पास सड़क पर बड़ा पत्थर पड़ा था। पत्थर से बचने को ड्राइवर ने अचानक कट मारा। इससे गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने शीशा तोड़कर घायलों को निकाला।
हादसे में शिवपुरी के लुकबासा निवासी मगन सिंह (50), शिवम (21), देवेंद्र (57), बदन सिंह (42), उदय सिंह (72), जगत सिंह (65), कृष्ण प्रताप (36), हर्ष (09), विवेक (13), सत्यम (18) और लट्टू (16) घायल हो गए। सूचना पर 3 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। हर्ष की हालत नाजुक है।