फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने भाजपा छोड़ थामा बसपा का दामन

Thu, 01 Nov 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
रतनलाल अहिरवार
विज्ञापन
बार-बार दल बदल करने वाले पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की आस्था एक बार फिर बदल गई और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। बबीना के पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत और ललितपुर के महरौनी से पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार का भी बसपा से निष्कासन खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन में पार्टी की नेता अनुराधा शर्मा के आवास पर बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज/ बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया गया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को ताकत देने के लिए दोनों पूर्व विधायकों और भाजपा के पूर्व मंत्री को पार्टी में शामिल कर लिया जाए। इस पर स्वीकृति मिल गई। पार्टी का उद्देश्य सामाजिक भाईचारा बनाना है। सर्वसमाज के लोगों को सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने वायदा किया था कि अगर चुनाव जीत गए तो तीन साल में बुंदेलखंड राज्य बनाएंगे। लेकिन, अब वह अपने वायदे से मुकर गई हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार महंगाई, दलित उत्पीड़न, बलात्कार की घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है। जनता का भरोसा भाजपा से टूट रहा है। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत व फेरनलाल अहिरवार ने कहा कि चुनाव के बाद पार्टी मुखिया से उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत की गई थी। इसलिए निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन आरोप साबित नहीं हो सका है।

इस अवसर पर जालौन के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व विधायक कैलाश साहू, बुंदेलखंड प्रभारी भूपेंद्र आर्य, लोकसभा प्रभारी जुगल किशोर कुशवाहा, मुख्य जोन इंचार्ज पवन चौधरी, जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईंया, पार्षद महेश गौतम, रामप्रकाश मामू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें