फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगी रानी की झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को झांसी आजादी के जश्न के रंग में रंगा नजर आया। शाम से ही सरकारी इमारतें और चौराहे रंगबिरंगी रोशनी से झिलमिलाने लगे थे। हर कोई उत्साहित नजर आ रहा था। जबकि, रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति के तरानों की गूंज के बीच जगह-जगह राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इसके अलावा देशभक्ति से ओतप्रोत अन्य आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन

आजादी की पहली लड़ाई वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की अगुवाई में झांसी की धरती से छेड़ी गई थी। यही वजह है कि राष्ट्रीय पर्वों पर रानी की धरती के हर नागरिक में विशेष रूप से उत्साहित नजर आता है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शनिवार को सुबह से ही जारी हो गईं थीं, जिन्हें शाम तक अंतिम रूप दिया गया। रानी का किला, रेलवे स्टेशन, महानगर के सभी प्रमुख चौराहे रंगबिरंगी विद्युत छठाओं से झिलमिलाते नजर आए। शाम से ही किले की प्राचीर से देशभक्ति के तराने गूंजने लगे थे। सुबह रानी के दुर्ग पर ध्वजारोहण होगा। इसके अलावा कमिश्नरी, कलक्ट्रेट के अलावा सभी सरकारी भवनों में शान से तिरंगा फहराया जाएगा।
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महानगर में अन्य आयोजन भी होंगे। संघर्ष सेवा समिति द्वारा सुबह 11.30 बजे बिसाती बाजार से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई झांसी किले को द्वार पर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें