फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: हाथी दांत की तस्करी में शामिल दरोगा पर पुलिस ने कसा शिकंजा, दो घंटे तक घर की ली तलाशी

Mon, 14 Mar 2022 07:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

दो दिन पहले राजस्थान के जयपुर में हरदोई में तैनात दरोगा नाजुद्दीन समेत दो अन्य व्यक्तियों को तीस किलो हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया था। मूल रूप से हमीरपुर के मदौहा निवासी दरोगा नाजुउद्दीन झांसी के राजगढ़ स्थित पीएसी में वर्ष 2005 के दौरान से यहां करीब दस साल तैनात रहा। इसी दौरान राजगढ़ में उसने अपना घर बनवा लिया था। झांसी पुलिस ने यहीं पर सीओ सदर राजेश राय की अगुवाई में दबिश दी।
विज्ञापन
हाथी दांत की तस्करी में शामिल दरोगा के घर दबिश(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में तैनात दरोगा नाजुउद्दीन के राजस्थान में हाथी दांत की तस्करी करते पकड़े जाने के बाद यूपी पुलिस भी उस पर शिकंजा कसने लगी है। सोमवार को पुलिस ने झांसी के राजगढ़ स्थित उसके घर पर दबिश देकर यहां भी तलाशी ली। करीब दो घंटे तलाशी अभियान चला हालांकि यहां पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया। इस दौरान दरोगा की पत्नी व बच्चे घर में मौजूद रहे। 

विज्ञापन


यह था मामला
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले जयपुर में दरोगा समेत दो अन्य व्यक्तियों को तीस किलो हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया था। मूल रूप से हमीरपुर के मदौहा निवासी दरोगा नाजुउद्दीन झांसी के राजगढ़ स्थित पीएसी में वर्ष 2005 के दौरान से यहां करीब दस साल तैनात रहा। इसके अलावा कोतवाली एवं पुलिस लाइन में भी वह काफी समय तक रहा। उसने इसी दौरान राजगढ़ में अपना घर बनवा लिया था। पूरा परिवार इसी घर में रहता है। 

इन दिनों उसकी पोस्टिंग प्रदेश के हरदोई जनपद में है। दरोगा के राजस्थान में पकड़े जाने के बाद आला पुलिस अफसरों के निर्देश पर सीओ सदर राजेश राय की अगुवाई में सोमवार को पुलिस राजगढ़ स्थित उसके घर भी पहुंच गई। भारी सुरक्षा के बीच पूरे घर की पुलिस ने तलाशी ली। सीओ राजेश राय के मुताबिक तलाशी के दौरान यहां पर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें