बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद युवक ने जान दे दी। युवक राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार ननिहाल में बर्थ डे पार्टी थी। इसमें शामिल होने के लिए मां एवं बड़ी बहन के साथ गया था।
झांसी में बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौटकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घटना की वजह से अनभिज्ञता जताई है। रक्सा पुलिस के मुताबिक हेवदा निवासी रामस्वरूप (39) पुत्र हरिराम रायकवार राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को उसके ननिहाल में बर्थ डे पार्टी थी। इसमें शामिल होने के लिए रामस्वरूप अपनी मां एवं बड़ी बहन शगुन के साथ गया था। बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के बाद वह देर-शाम घर लौट आया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगा। रविवार रात वह अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे के अंदर गमछे से फांसी लगा ली। सुबह मालूम चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना है फांसी लगाने की वजह उनको नहीं मालूम।