झांसी। शहर की घनी आबादी के बीच स्थित आतिशबाजी की थोक की दुकानें अब यहां से हटा दी गईं हैं। दीपावली पर महानगर के बाहर से कारोबारी आतिशबाजी का कारोबार करेंगे।
महानगर में दीपावली पर फुटकर पटाका बाजार क्राफ्ट मेला ग्राउंड, सीपरी बाजार में एसआईसी के सामने के ग्राउंड और झांसी क्लब में सजते हैं। लेकिन, आतिशबाजी की कई थोक की दुकानें आबादी के बीच स्थित थीं। लक्ष्मी गेट बाहर इन दुकानों से पटाखों की खूब खरीद-फरोख्त होती थी। इससे हर समय खतरा बना रहता था। ऐसे में इन दुकानों को आबादी से बाहर कर दिया गया है। इनमें से कई अपना कारोबार ओरछा रोड व बड़ागांव गेट बाहर ले गए हैं। विदित हो कि जिले में आतिशबाजी की बिक्री का थोक लाइसेंस चालीस लोगों के पास है। इनमें से एक दर्जन कारोबारी महानगर के हैं।