फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामित अधिकारियों की मौजूदगी में बांटी जाए खाद: नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खाद की किल्लत की हकीकत जानने के लिए शासन से आए जिले के नोडल अधिकारी ने अधिकारियों ने बात की और खाद के बफर स्टॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नामित अधिकारियों की मौजूदगी में ही खाद का वितरण किया जाए, ताकि दुकानदार ओवर रेटिंग न कर सकें और किसानों को उचित दामों में खाद मिल सके।
विज्ञापन

शासन ने खाद की कालाबाजारी और समस्या पर रोक लगाने के लिए प्रत्येेक जिले के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। झांसी जिले में उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) डा. आर के सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने जिले का भ्रमण कर खाद की हकीकत जानी। सहकारिता विभाग, पीसीएफ एवं निजी क्षेत्र के बफर गोदामों और खाद बिक्री केंद्रों का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि खाद की वितरण व्यवस्था के लिए नामित अधिकारियों की उपस्थिति में ही खाद का वितरण कराया जाए और यह भी देखा जाए कि किसानों को उनकी खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर ही खाद का वितरण किया जाए। जिन क्षेत्रों में बुवाई बकाया रह गई है, उन क्षेत्रों के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर ढीएपी का वितरण कराया जाए। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक एस एस सिंह, उप कृषि निदेशक के के सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें