फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फंदे पर झूलती मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली थाना इलाके में बुधवार की दोपहर एक नवविवाहिता सुसराल में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पिता ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों पर हत्या का का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डढ़ियापुरा निवासी रामस्वरूप कुशवाहा की पुत्री भारती की शादी 13 मई 2021 को सूजे खां खिड़की बाहर निवासी परमानंद कुशवाहा के पुत्र मयंक से हुई थी। बुधवार को उसकी लाश ससुराल में एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। मृतका के पिता रामस्वरूप ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस से की शिकायत में उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी में उन्होंने तकरीबन तेरह लाख रुपये खर्च किए थे। बावजूद, शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये नकद व बुलेट मोटरसाइकिल के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुत्री के विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। पुत्री ने इसकी शिकायत की थी, तब नाते-रिश्तेदारों के बीच आपसी समझौता करा दिया गया था। लेकिन, इसके बाद भी ससुरालियों के रवैये में बदलाव नहीं आया। बुधवार को दोपहर एक बजे पुत्री की ससुराल से फोन कर बुलाया गया। कहा गया कि कुछ बात करनी है। जब पहुंचा तो पुत्री को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। पिता ने पुत्री के ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें