फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन मनाने आई युवती की हत्या, सैंयर की पहाड़ी पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके के ग्राम सैंयर की लापता चल रही एक युवती की लाश बुधवार की शाम गांव की ही पहाड़ी पर पड़ी मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश फूली हुई थी और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सुबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे देर रात तक पूछताछ की जाती रही। पुलिस का कहना है कि वह रक्षाबंधन मनाने के लिए ससुराल से अपने घर आई थी।
विज्ञापन

ग्राम सैंयर निवासी हरिमोहन यादव की पुत्री प्रियंका यादव (19) की शादी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद के पिछोर में हुई थी। रक्षा बंधन के पर्व के मौके पर प्रियंका तकरीबन एक महीने पहले मायके आ गई थी। लेकिन, पिछले दो-तीन दिनों से वो लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। बुधवार की दोपहर परिजनों ने इसकी सूचना बिजौली चौकी पुलिस को दी। शाम तकरीबन छह बजे सैंयर की पहाड़ी से जानवरों को चराकर लौट रहे कुछ चरवाहों को झाड़ियों में से दुर्गंध का अहसास हुआ। नजदीक जाकर देखा तो युवती की लाश पड़ी हुई थी। लाश पूरी फूली हुई थी और ऊपर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिवार को भी मौके पर बुलाया। उन्होंने युवती की शिनाख्त कर ली।
प्रेमनगर थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि लाश तकरीबन 48 घंटे पुरानी है। फूली हुई है, जिससे चोट के निशान नजर नहीं आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया गला घुटने से मौत होने का मामला लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें