फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में ठहरे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 13 Dec 2023 06:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना इलाके में प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में ठहरे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाहर दतिया गेट निवासी युवक फैजल उर्फ फैजूू (23) बुधवार की सुबह तकरीबन दस बजे अपनी प्रेमिका के साथ सीपरी बाजार में स्थित होटल एंब्रोसिया पहुंचा था। इसी बीच तकरीबन दो बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। इस पर प्रेमिका कमरे से बाहर निकल आई। बाहर आते ही प्रेमिका को कमरे के भीतर से आहट आई, इस पर वह दोबारा कमरे में पहुंची। दरवाजा खोलने पर फैजल पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। युवक ने प्रेमिका के दुपट्टे को फंदा बनाया था। जानकारी लगने पर होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। 

विज्ञापन


प्रेमिका ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप 
घटना के बाद प्रेमिका ने बताया कि उसके फैजल से लगभग तीन साल से संबंध थे। इसी साल अप्रैल में फैजल की शादी हो गई थी। शादी के बाद से उसने संबंध कर दिए थे। लेकिन, फैजल उसे ब्लैकमेल कर मिलने का दबाव बना रहा था। इस पर बुधवार की सुबह होटल में पहुंची थी। काफी समय होने पर वह घर वापस जाना चाहती थी, परंतु फैजल उस पर रुकने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनाें के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद फैजल ने फांसी लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें