फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: झांसी में कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, 25 मिनट बाद ठीक करके किया रवाना

Mon, 13 Nov 2023 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। कपलिंग टूटने से यह हादसा हुआ। हालांकि 25 मिनट बाद ट्रेन को जोड़कर आगे के लिए रवाना कर दिया। रेल प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ा हादसा टल गया। रविवार की शाम निवाड़ी से झांसी की ओर दौड़ती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। जानकारी होने पर आननफानन मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने कपलिंग को जोड़कर गाड़ी को आगे बढ़ाया। रेल प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार की शाम इंजन नंबर 49395 एक मालगाड़ी लेकर निवाड़ी से झांसी की ओर आ रहा था। गाड़ी को रायरू जाना था। गाड़ी निवाड़ी स्टेशन से शाम 4:39 बजे रवाना हुई। इसके बाद बरुआसागर यार्ड में पहुंचते ही शाम लगभग 4:52 बजे पीछे से चौथे और पांचवीं बोगी के बीच की कपलिंग टूट गई। 

इससे गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। यह देख गाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने लोको पायलट को सूचित किया। सूचना मिलते ही लोको पायलट ने गाड़ी रोक दी और वापस उसे घटनास्थल तक ले गया। सूचना मिलने पर रेलवे का अमला मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


शाम 5:12 बजे कपलिंग को जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। पीआरओ मनोज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेन 25 मिनट लेट हुई। रेल प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें