फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत प्रेमिका को जेल, छत्तीस घंटे बाद भी युवक की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमी को बुलाकर उसे जिंदा जलाने के मामले के दोनों आरोपी बुधवार को जेल भेज दिए गए। वहीं, 36 घंटे बाद भी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक के परिजन भी भोपाल से यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भोपाल निवासी अरविंद अहरिवार (32) पुत्र भगवानदास अहिरवार को लक्ष्मी गेट निवासी शेखर ने लक्ष्मी ताल के पास बुलाया और उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। अरविंद गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं लेकिन, 36 घंटे बाद भी उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है अरविंद करीब 50 फीसद तक झुलस चुका है। उस वजह से उसे रिकवर करने में समय लगेगा। अरविंद के परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। उसके भाई विकास समेत पिता एवं अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। उधर, अरविंद के भाई विकास की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम को ही आरोपी युवक शेखर समेत उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया था। अरविंद के परिजनों ने उसकी प्रेमिका पर साजिश रचने शामिल रहने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी राजेश सिंह के मुताबिक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें