फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किले का ट्रांसफार्मर सही हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किला की बिजली दो दिन गुल रहने के बाद बृहस्पतिवार को शुरू हो गया और बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। इस खबर को अमर उजाला ने प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

महानगर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। कई जगहों पर बिजली की सप्लाई ठीक हो गई थी, लेकिन किले की बिजली दुरुस्त नहीं हो सकी थी। इस कारण पुरातत्व विभाग ने इनवर्टर से वैकल्पिक व्यवस्था की, लेकिन वह ज्यादा देर तक काम नहीं कर सकी। सूचना बिजली विभाग को दी गई। विभाग ने देरशाम तक मशक्कत करने के बाद ट्रांसफार्मर सही कर दिया गया। अधिशासी अभियंता डी यादवेंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर देर शाम को सही हो गया था, उसे चार्जिंग पर लगा दिया गया। लेकिन, वहां पर सांप - बिच्छू अधिक होने के कारण रात में काम करने में असुविधा हुई। बृहस्पतिवार सुबह बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
इसी तरह बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक विनोद अवस्थी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया नंदनपुरा के पास राजघाट कॉलोनी में दो खंभों की जर्जर हालत बताते हुए उन्हें बदलने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग ने दोनों खंभों को बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें