झांसी। समाजवादी नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर प्रदेश की योगी सरकार के विरोध में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने महानगर में साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान सपाइयों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
इलाइट चौराहे पर साइकिल यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा व महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने किया। यहां से शुरू हुई यात्रा इलाहाबाद बैंक चौराहा, रेलवे स्टेशन, चित्रा चौराहे से होते हुए बीकेडी पहुंचकर खत्म हुई। इसके बाद महानगर कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें जनेश्वर मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जबकि, विकास थमा हुआ है। जनता इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।
इस मौके पर एमएलसी रमा निरंजन, अजय सूद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, चंद्रप्रकाश मिश्रा, बृजेंद्र सिंह यादव, प्रतिपाल सिंह, विजय झांसिया, विश्वप्रताप सिंह यादव, अमित यादव, कैलाश यादव, प्रदीप कुशवाहा, जेपी साहू, दीपाली रायकवार, शोभा कुशवाहा, ज्ञान कुशवाहा, सोहन खटीक व चंदन खटीक आदि मौजूद रहे।