फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, मचा कोहराम

Mon, 12 Jul 2021 09:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीपरी बाजार थाना इलाके के ग्राम कोट बेहटा निवासी रघुवर के पुत्र हुकुम सिंह (47) अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दरम्यान बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुई इस घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना इलाके के ग्राम कोट बेहटा निवासी रघुवर के पुत्र हुकुम सिंह (47) अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दरम्यान बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 

वहीं, बबीना के ग्राम सरवां के भागीरथ (74) बारिश बचने के लिए एक स्थान पर सीमेंट की चादर के नीचे खड़े थे। इसी दरम्यान बिजली गिर गई और वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, गुरसराय के किसान चतुर्भुज (50) अपने खेत में काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। परिजन उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

रानीपुर के ग्राम टिकरी निवासी ठाकुरदास कुशवाहा (55) की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बरुआसागर के ग्राम इटौरा निवासी प्रकाश (50) भी बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें