फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: भैंस को खोजते हुए फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे युवक को मिला गोला, फटने से मौके पर हुई मौत

Mon, 12 Jul 2021 12:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में सेना के फील्ड फायरिंग रेंज में भैंस खोजने पहुंचे दो युवकों को एक गोला मिला। साथी ने बताया कि यह विस्फोटक है इसलिए युवक ने उसे फेंक दिया। ऐसे में गोला वहीं फट गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में सोमवार को गोला फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि खैरा निवासी गुड्डा परिहार की भैंस खो गई थी, जिसे खोजने के लिए वो अपने साथी वीरेंद्र रजक (27) के साथ निकला था। 

विज्ञापन


भैंस को खोजते-खोजते अचानक वे दोनों लोग सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में जा पहुंचे। इसी दरम्यान उन्हें एक गोला पड़ा हुआ मिला, जिसे वीरेंद्र ने उठा लिया। साथी ने बताया कि ये विस्फोटक है। इस पर वीरेंद्र ने गोला फेंक दिया, जिससे वो फट गया। घटना में वीरेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें